First LOOK: जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस'- अक्षय कुमार के बाद रणबीर कपूर से क्लैश
सत्यमेव जयते ही बेजोड़ सफलता के बाद जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही फिल्म बाटला हाउस का पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। बता दें, इसी दिन रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र और राजकुमार राव की मेड इन चाइना भी रिलीज हो रही है। लिहाजा, एक साथ तीन फिल्मों के बीच क्लैश होगी।
'मैं कभी स्टारडम या बॉक्स ऑफिस के बारे में सोचकर फिल्म नहीं कर सकता'
यह फिल्म सितंबर 2008 के दिल्ली के एल-18 बटला हाउस में हुए एनकाउंटर पर आधारित है। सितंबर 19, 2008 को दिल्ली के जामिया नगर इलाके में इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो संदिग्ध आतंकवादी आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद मारे गए। जबकि दो अन्य भागने में कामयाब हो गए। वहीं, एक और आरोपी ज़ीशान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ का नेतृत्व कर रहे एनकाउंटर विशेषज्ञ और दिल्ली पुलिस निरीक्षक मोहन चंद शर्मा इस घटना में मारे गए।

जॉन फिल्म में एसीपी का किरदार निभाएंगे। कोई शक नहीं कि जॉन इस फिल्म के लिए परफेक्ट होंगे। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, लिहाजा दर्शकों के लिए ये दिलचस्प रहेगा। फिल्म की शूटिंग 50 दिनों तक लगातार दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, मुंबई और नेपाल में की जाएगी।
बहरहाल, जॉन अब्राहम इन दिनों बैक टू बैक फिल्में साइन कर रहे हैं। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications