2020 में जॉन अब्राहम की तीसरी फिल्म फाइनल- "अटैक", अजय देवगन के साथ करेंगे क्लैश
जॉन अब्राहम एक फिर एक्शन फिल्म के साथ स्वतंत्रता दिवस पर बॉक्स ऑफिस धमाका करने के लिए आ रहे हैं। जॉन ने अपनी अगली एक्शन- थ्रिलर फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम होगा- 'अटैक', जिसका निर्देशन कर रहे हैं लक्ष्य राज आनंद। धीरज वाधवन और अजय कपूर के साथ मिलकर जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी जे ए एंटरटेंनमेंट प्रोड्यूस करेगी। फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन के साथ जैकलीन फर्नाडीज और रकुल प्रीत मुख्य किरदारों में नजर आएगीं।
बता दें, 2020 में यह जॉन अब्राहम की तीसरी फिल्म होगी। जॉन पिछले 2 सालों से स्वतंत्रता दिवस पर फिल्में ला रहे हैं और फिल्में हिट भी हो रही हैं। साल 2018 में सत्यमेव जयते और 2019 में बाटला हाउस के साथ जॉन ने अपनी हिट फिल्म की फेहरिस्ट लंबी की है। वहीं, अब अटैक के साथ अजय देवगन को टक्कर देने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications