एक विलेन रिटर्न्स के लिए जॉन अब्राहम ने मांगी इतनी फीस? दंग रह जाएंगे अभिनेता के फैंस!
सुपरस्टार जॉन अब्राहम इस वक्त अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं लेकिन जब से सत्यमेव जयते और बाटला हाउस सफल हुई है उसके बाद से अभिनेता ने अपनी फीस बढ़ा दी है। इस वक्त ऐसी एक खबर उनकी आने वाली फिल्म एक विलेन 2 को लेकर आ रही है। पता चला है कि इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम ने काफी भारी भरकम फीस मांगी है और इसपर मेकर्स विचार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मोहित सूरी की इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम ने 21 करोड़ रुपए की मांग की है। बता दें कि जॉन अब्राहम को बटला हाउस के लिए भुगतान की गई राशि सत्यमेव जयते से अधिक थी,

एसएमजे 2 के लिए उन्हें जो राशि मिली वह बाटला हाउस से अधिक थी, पठान के लिए उन्हें जो राशि मिली वह एसएमजे 2 से अधिक होगी और अंत में, एक विलेन रिटर्न्स के लिए उनकी फीस पठान से ज्यादा है।

जॉन की अभिनय फीस उछल गई है
पिछले 3 वर्षों में, जॉन की अभिनय फीस उछल गई है। जॉन अब्राहम ने बीते सालों में 7 से लेकर 21 करोड़ तक सफर तय किया है। शाहरुख खान की फिल्म को पठान में जॉन अब्राहम एक विलेन के तौर पर नजर आएंगे और इसके लिए उन्होने मेकर्स से 20 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

एक विलेन रिटर्न्स जुलाई
एक विलेन रिटर्न्स जुलाई 2022 में बकरा-ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और दिशा पटानी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं।

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित
यह मोहित सूरी द्वारा निर्देशित है और उनकी अपनी हिट, एक विलेन का सीक्वल है। इसके अलावा वो साल के अंत तक शाहरुख की पठान में बड़ा धमाका करते नजर आने वाले हैं।

पहली बार स्क्रीन साझा कर रहे हैं
ऐसा कहा जा रहा है कि जिस तरह का किरदार वो पठान में करते नजर आने वाले हैं इसके पहले उन्होने ऐसा किरदार शायद ही किसी फिल्म में किया होगा। शाहरुख खान के साथ वो पहली बार स्क्रीन साझा कर रहे हैं।

सत्यमेव जयते 2
उनकी आखिरी रिलीज फिल्म सत्यमेव जयते 2 बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी और इसके बाद उनको काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

दिव्या खोसला कुमार नजर आईं थीं
कहा जा रहा था कि फिल्म को बनाया ही क्यों कहा गया है? इस तरह यूजर्स सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे थे। लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिव्या खोसला कुमार नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











