मान्या के लिए बनाई थी जॉन ने अपनी बॉडी!
जॉन अब्राहम एक बार फिर से अपने सेक्सी लुक और बॉडी को दिखान आ रहे हैं 'शूटआउट एट वाडला' फिल्म में। ये मल्टी स्टारर फिल्म जो कि दिसंबर में रिलीज होने वाली थी वो अब 1 मई को रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है और इस फर्स्ट लुक में जॉन की बॉडी को देखकर कोई भी यही सोचेगा कि जॉन ने इसी एक फिल्म के लिए शायद अपनी बॉडी बनाई थी। फिल्म की तस्वीरों में जॉन अब्राहम अपने सिक्स पैक्स को बड़े ही एंग्री लुक के साथ दिखाते हुए नज़र आएंगे।
'शूटआउट एट वाडला' फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ अनिल कपूर, रोनित रॉय, सोनू सूद, मनोज बाजपेयी और कंगना रानावत नज़र आएंगे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक मान्या नाम के गैंग्स्टर का किरदार निभाते हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स और व्हाइट फीदर के द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म में मुंबई पुलिस का पहली बार गैंग्सटर मान्या सुर्वे के साथ हुई गन बैटल को दिखाया जाएगा। एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने बताया कि इस फिल्म में जॉन को मान्या का लुक देने के लिए उन्होंने जॉन की ड्रेस भी मान्या के ही दर्जी से बनवाई है और उन्होंने ही जॉन को ये लुक दिया है।
संजय गुप्ता ने कहा "अभी भी उनकी दुकान शिवाजी पार्क में है और इसके बारे में हमें अपनी करीबी दोस्त महेश मांजरेकर से पता चला और मैंने जॉन को बोला कि वो कोल्हापुरी चप्पल पहनें और माथे पर टीका लगाएं। साथ ही सर पर तेल भी लगाएं।" जॉन ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा "मुझे उनका सिर्फ पासपोर्ट साइज फोटो ही मिला और मैं काफी ऐसी जगहों पर गया जहां पर मान्या अक्सर जाया करता था। मैंने इस किरदार को निभाने के लिए मान्या के लुक और व्यवहार को जानने की पूरी कोशिश की।" साथ ही जॉन ने ये भी कहा कि यूं तो वो पिछले 10 साल से इंडस्ट्री में हैं लेकिन इस फिल्म को करके उन्हें लग रहा है कि जैसे उन्हें दोबारा से इंडस्ट्री में लॉंच किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












