बेस्ट बीच बॉडी के मालिक हैं अनुष्का शर्मा और जॉन अब्राहम
बैंगलोर। होटल्स डॉट कॉम के एक सर्वे के दौरान अनुष्का शर्मा और जॉन अब्राहम को बेस्ट बीच बॉ़डी का विजेता चुना गया। इस सर्वे में फीमेल प्रतिभागियों में अनुष्का शर्मा और मेल प्रतिभागियों में जॉन अब्राहम की बॉडी को सबसे बेहतर और खूबसूरत बताया गया।
सर्वे के मुताबिक अनुष्का को कुल 11 वोट मिले। अनुष्का के साथ इस सर्वे में बॉलीवुड की और भी कई हॉट बालाओं जैसे सन्नी लियोन, दीपिका पादुकोने, बिपाशा बासु, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, कैटरीना कैफ और नर्गिस फाखरी का नाम शामिल है।

दूसरी तरफ जिस्म, दोस्ताना और देसी ब्वायज जैसी फिल्मों में अपनी हॉट बॉडी का प्रदर्शन करने वाले एक्टर जॉन अब्राहम को मेल बेस्ट बीच बॉडी का विजेता घोषिक किया गया। जॉन को कुल 20 वोड मिले। रितिक रोशन को 17 वोट मिले और वो दूसरे नंबर पर रहे। मेल प्रतिभागियों में सलमान खान, रनवीर सिंह, रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल का नाम था।
इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज में जेसिका अल्बा और डेविड बेखम को बेस्ट बिकनी बॉडीस का विनर चुना गया है। इस सर्वे में पूरी दुनिया से लगभग 5000 लोगों ने भाग लिया था।


Click it and Unblock the Notifications