जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के धमाकेदार टीजर के साथ रिलीज डेट की घोषणा

जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म सत्यमेव जयते 2 के रिलीज डेट की भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिल्म 25 नवंबर 2021 (गुरुवार) को साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने एक टीजर भी रिलीज किया है।

सत्यमेव जयते को मिली अपार सफलता को देख, मेकर्स अब दुगुना एक्शन, मनोरंजन और डायलॉग से भरपूर सत्यमेव जयते 2 लेकर आ रहे है। निर्माताओं ने जानकारी दी है कि, फ़िल्म का ट्रेलर फ़िल्म की रिलीज के ठीक एक महीना पहले यानि 25 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा।

Satyameva Jayate 2

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार की टी-सिरीज़, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी की एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन झावेरी ने किया है। इस फिल्म में जॉन डबल रोल में दिखने वाले हैं।

फिल्म पिछले साल की फ्लोर पर आ चुकी थी। इसे ईद पर रिलीज करने की प्लानिंग थी। लेकिन कोविड की वजह से इसे पोस्टपोन करना पड़ा। अब फिल्म 25 नवंबर को आ रही है। खास बात है कि इससे ठीक एक दिन के बाद, 26 नवंबर को सलमान खान- आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' रिलीज हो रही है।

कोई शक नहीं कि इस एक्शन फ्रैंचाइजी को निर्देशक काफी आगे ले जाना चाहते हैं। वहीं एक्शन फिल्मों में फैंस जॉन को पसंद भी काफी करते हैं। सत्यमेव जयते 2 भूषण कुमार के बैनर तले बन रही है। बता दें, सत्यमेव जयते का निर्देशन भी मिलाप ने ही किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X