जॉन अब्राहम स्टारर एक्शन- थ्रिलर फिल्म 'तेहरान' की घोषणा, 2023 में करेंगे ऋतिक- रणबीर के साथ धमाकेदार क्लैश
अभिनेता- निर्माता जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म के लिए निर्माता दिनेश विजन से हाथ मिलाया है। फिल्म का नाम है- तेहरान, जिसका निर्देशन अरुण गोपालन कर रहे हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस एक्शन- थ्रिलर फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। एक पोस्टर के साथ फिल्म का ऐलान किया गया है।
मैडॉक फिल्म्स ने पिछले सालों में बदलापुर, स्त्री, बाला, मिमी जैसी कुछ यादगार फिल्में दी हैं। लिहाजा, दर्शकों को इनकी फिल्मों का इंतजार होता है। अपनी फिल्मोग्राफी में जोड़ने के लिए, मैडॉक फिल्म्स ने रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा द्वारा लिखित जॉन अब्राहम अभिनीत एक एक्शन-थ्रिलर तेहरान की घोषणा की।

फिल्म अगले साल 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस 2023 पर रिलीज होने वाली है। मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन, बेक माई केक फिल्म्स के सहयोग से, फिल्म दिनेश विजान, शोभना यादव और संदीप लेजेल द्वारा निर्मित है।
खास बात है कि ये फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। जिसे पहले से ही ऋतिक रोशन- दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्म 'फाइटर' और रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की रॉमकॉम के लिए भी लॉक किया जा चुका है।

धमाकेदार क्लैश
कोई शक नहीं कि साल 2023 की शुरुआत तीन फिल्मों के धमाकेदार क्लैश के साथ होने वाली है। या इनमें से किस फिल्म को पोस्टपोन किया जाएगा, देखना दिलचस्प होगा।

जॉन अब्राहम
जॉन की आगामी फिल्मों की बात करें तोफिलहाल, एक्टर अटैक पार्ट 1 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो इस साल 1 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिर वह अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी नजर आएंगे, जो 8 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा, जॉन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में भी काम कर रहे हैं।

साल 2023 में रिलीज हो रही हैं बड़ी फिल्में
कई निर्माता- निर्देशकों ने साल 2023 की बड़ी तारीखों को लॉक कर लिया है।जहां ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण 26 जनवरी को फाइटर के साथ साल की शुरुआत करेंगे, वहीं सलमान खान, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ की फिल्में भी 2023 के लिए फाइनल हो चुकी हैं।

ईद- क्रिसमस भी लॉक
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' ने 2023 की ईद को लॉक कर लिया है। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े फाइनल हैं।
वहीं,अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर 'बड़े मियां छोटे मियां' की घोषणा कर दी गई है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म साल 2023 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं वाशु भगनानी।

2023 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट
साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में अब तक शामिल हैं-
फाइटर- 26 जनवरी
लव रंजन की फिल्म- 26 जनवरी
तेहरान- 26 जनवरी
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 10 फरवरी
बुल- 7 अप्रैल
कभी ईद कभी दिवाली- ईद 2023
एनिमल- 11 अगस्त
बड़े मियां छोटे मियां- क्रिसमस 2023


Click it and Unblock the Notifications











