तुम्हें फाड़ दूंगा... कोलकाता रेप केस पर आग बबूला हुए जॉन अब्राहम, गुस्से में कह दीं ये बातें...

John Abraham angry on kolkata rape murder case: कोलकाता रेप मर्डर केस को सुन हर एक को झटका लगा। डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए तमाम लोग एक जुट हो गए हैं। बता दें कि कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस जुर्म के खिलाफ आवाज उठाई है। आलिया भट्ट, कृति सेनन, करीना कपूर, ऋतिक रोशन के बाद अब एक्टर जॉन अब्राहम का भी गुस्सा फूटा है। एक्टर ने रोडियो सिटी को दिए एक इंटरव्यू में कई बातें कहीं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और लड़कों की परवरिश पर अपने विचार रखे। चलिए जानते हैं कि इस मामले पर क्या कहते हैं एक्टर।
महिलाओं की क्या गलती है
इंटरव्यू के शुरुआत में जॉन अब्राहम कहते हैं कि इस मामले पर वह महिलाओं को कोई भी सलाह नहीं देना चाहेंगे। एक्टर ने कहा कि इसमें महिलाओं की क्या गलती है, लेकिन एक्टर ने लड़कों को लेकर कई बातें कही हैं साथ ही उन्हें सलाह भी दी है।
लड़कियों को ताकतवर बनाएं।
जॉन अब्राहम कहते हैं कि मैं लड़कों से बस इतना कहूंगा कि ठीक से रहो नहीं तो मैं तुम्हें फाड़ दूंगा। जॉन आगे कहते हैं कि सच कहूं तो मैं चाहता हूं कि लड़कों की परवरिश अच्छे से की जाए। वह लड़कों के माता पिता से कहना चाहते हैं कि वह लड़कों को अच्छे से रखें साथ ही लड़कियों को ताकतवर बनाएं।
महिलाएं हों बच्चे हों या जानवर सुरक्षित नहीं
पॉडकास्ट में एक्टर कहते हैं कि वह एक देशभक्त होने के नाते देश की खामियों को बताना चाहते हैं। महिलाएं हों बच्चे हों या जानवर कोई सुरक्षित नहीं है। पुरुषों को यह समझना जरूरी है कि महिलाओं के साथ उन्हें कैसे पेश आना चाहिए। महिला के लिए आदमियों को रक्षक होना चाहिए।
बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है वेदा
काम की बात करें तो हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा रिलीज हुई है। फिल्म में उनकी और शरवरी वाघ की एक्टिंग की तो सभी ने तारीफ की है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म नहीं कर पा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी तक सिर्फ 17.75 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। 15 अगस्त पर हुए महा क्लैश की वजह से वेदा और खेल खेल में फिल्म का प्रदर्शन फीका रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











