अब साउथ की इस एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे जॉन अब्राह्म..होगी एक्शन थ्रिलर फिल्म!

जॉन अब्राह्म और तमन्ना साथ में अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। जानिए फिल्म के बारे में।

By Shweta

जॉन अब्राह्म अपनी अगली फिल्म में बाहुबली एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे। जी हां जॉन अब्राह्म की अगली फिल्म एक्शन थ्रिलर होंगी जिसमें उनके ऑपोजिट नजर आएंगी तमन्ना भाटिया। तमन्ना भाटिया की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और खासकर बाहुबली के बाद लोग उन्हें और भी ज्यादा पसंद करने लगे हैं।

जान अब्राह्म और तमन्ना भाटिया की अगली फिल्म का नाम चोर निकल के भागा होगा। फिल्म को प्रोड्यूस प्रेरण अरोड़ा, जॉन, अर्जुन एन कपूर और राज कुमार गुप्ता करेंगे। फिल्म को डायरेक्ट अमर कौशिक करेंगे जो नो वन किल्ड जेसिका और घनचक्कर के एसोसिएट डायरेक्टर थे।

John-abraham-and-tamannaah-to-star-in-chor-nikal-ke-bhaaga

फिल्म में जॉन अब्राह्म एक बार फिर पुलिस के किरदार में नजर आएंगे और तमन्ना एयर होस्टेस के किरदार में। फिल्म में जॉन और तमन्ना का कोई रोमांटिक एंगल नहीं होगा। ये काफी चैलेंजिंग किरदार है जो जिसमें कई माइंड गेम भी हैं।

2016 में भी जॉन अब्राह्म की ढिशुम और रॉकी हैंडसम आई थी और दोनों में ही उनका पुलिस का किरदार था। ढिशुम में उनके साथ वरूण धवन भी थे और जैकलीन फर्नांडिस भी थी। फिल्म को लोगों ने पसंद किया था। खासकर वरूण धवन और जॉन अब्राह्म के ब्रोमांस को। अब आगे जॉन और तमन्ना को लोग कितना पसंद करते हैं ये तो फिल्म रिलीज के बाद पता चलेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X