..................... John Abraham and Priya got married secretly - Hindi Filmibeat

जॉन अब्राहम नहीं रहे कुंवारे, कर ली प्रिया से शादी!

बॉलीवुड में एलिजिबल बैचलर्स की संख्या में भारी कमी आ रही है। सलमान खान सिर्फ एक ही कॉंस्टेंट एलिमेंट बचे हैं इस ग्रुप में । जॉन अब्राहम जो कि अभी तक बैचलर ग्रुप के सदस्य थे वो भी अब मैरिड ग्रुप में शामिल हो गये हैं। खबर आ रही है कि जॉन अब्राहम और उनकी गर्लफ्रैंड प्रिया ने लॉस एंजेल्स में शादी कर ली है। जॉन अब्राहम की शादी को लेकर ये खबरें तब चर्चा में आईं जब जॉन ने साल 2014 का मुबारकबाद देने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये अपने फैंस को ट्वीट करके नये साल की बधाई दी और साथी अपनी गर्लफ्रैंड प्रिया के नाम के साथ ही अब्राहम सरनेम भी लगा दिया। जॉन के इस ट्वीट ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया। कि अचानक से ही उन्होंने शादी कैसे कर ली।

जॉन अब्राहम ने नया साल लॉस एजेंल्स में अपनी गर्लफ्रैंड के साथ बिताने का प्लान किया था। वहां जाने के बाद उन्होंने अपने फैंस को नये साल की मुबारकबाद देने के लिए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा आपको और आपके करीबी लोगों को नये साल की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। भगवान करे कि नया साल आपके जीवन में ढ़ेर सारा प्यार, अच्छा भाग्य और खुशियां लेकर आए। लव- जॉन एंड प्रिया अब्राहम। इस ट्वीट के जवाब में जॉन के फैंस ने जॉन और प्रिया को ढ़ेर सारी बधाईयां दीं। जॉन अब्राहम की गर्लफ्रैंड प्रिया का पूरा नाम है प्रिया रुंचाल जो कि बैंक में काम करती हैं। बिपाशा बासु के साथ ब्रेक के बाद जॉन अब्राहम की जिंदगी में प्रिया आईं और दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

जॉन अब्राहम अपनी जिदंगी में आने वाले हर बदलाव के पीछे प्रिया को ही क्रेडिट देते हैं। जॉन अब्राहम का मानना है कि प्रिया के उनकी जिंदगी में आने के बाद उनकी जिंदगी में बहुत कुछ बदल गया है और वो और भी ज्यादा रिस्पॉंसिबल हो गये हैं। लेकिन इस तरह से बिना किसी को बताए जॉन और प्रिया की शादी हो जाना वाकई काफी हैरानी की बात है। कल जॉन लॉस एंजेंल्स से वापस मुंबई आ रहे हैं। सिर्फ उनके वापस आने का इँतजार है और उसके बाद ये क्लियर हो जाएगा कि आखिर जॉन ने शादी की है या फिर वो अभी भी कुंवारे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X