जैकलिन फर्नांडीज और जॉन अब्राहम करेंगे 'अटैक'- शुरु हुई धमाकेदार फिल्म की शूटिंग
जैकलिन जो सबके दिलों पर राज कर रही है चाहे टिकटोक हो या इंस्टाग्राम जैकलिन ने दर्शकों पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है, और अब यह कहना गलत नहीं होगा की साल 2020 जैकलीन फर्नांडीज के नाम होने वाला हैl जैकलिन के प्रशंसकों के लिए यह बेहद ही ख़ुशी की बात है की अभिनेत्री ने लक्ष्मण राज आनंद द्वारा निर्देशित 'अटैक' की शूटिंग के साथ साल की धमाकेदार शुरुआत कर ली है।
जॉन अब्राहम के ऑपोजिट और जेए एंटरटेनमेंट और पेन मूवीज के बैनर तले निर्मित, 'अटैक' एक एक्शन थ्रिलर है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शूट के आगाज़ की घोषणा की जिसने हम सभी को निश्चित रूप से उत्साहित कर दिया है।

जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नांडीस की जोड़ी निश्चित रूप से स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति के साथ आग लगा देगी। जैकलीन जो विभिन्न शूटिंग और ट्रेवलिंग के साथ सर्वव्यापी रही हैं, वह सेट पर उत्साहित महसूस कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications