परदे पर सेक्स परोसते सेलिब्रिटी

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को 100 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री की इस जीत को हर एक सेलिब्रिटी सेलिब्रेट कर रहा है। लेकिन हमारी फिल्म इंडस्ट्री जैसे जैसे आगे बढ़ती गयी उसकी बोल्डनेस की परिभाषा भी बदलती चली गयी। इमरान हाशमी से लेकर, शाहरुख खान, फरदीन खान, जॉन अब्राहम, अभय देओल, काल्की कोचलीन, नेहा धूपिया, मल्लिका शेरावत जैसे कई एक्टर्स अपनी-अपनी फिल्मों में सेक्सी और हॉट सीन्स देने से पीछे नहीं हटे। वैसे भी आज सिनेमा सिर्फ सेक्स और एक्शन के बल पर बिकता है। बाकी फिल्म की कहानी क्या है इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।

खास तौर पर इस बदले हुए सिनेमा का पूरा श्रेय जाता है 100 करोड़ क्लब को। इस क्लब का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज किसी भी हद तक जाते हैं और अपनी फिल्मों में सेक्स और एक्शन का इतना जबरदस्त तड़का लगाते हैं कि दर्शक इन फिल्मों को देखने के लिए इतने बेताब हो उठते हैं कि फिल्म को पहले ही कुछ हफ्तों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मिल जाती है। लेकिन सच तो ये है कि दर्शक सिर्फ और सिर्फ एक्ट्रेसेस को खूबसूरत जिस्म और एक्टरों के बेहतरीन एक्शन की वजह से ही फिल्म देखनेो जाते हैं ना कि इस सोच के साथ कि इन तीन घंटों में उन्हें कुछ अच्छा और कुछ नया देखने को मिलेगा।

आज का सिनेमा अपनी कहानी के बलबूते पर नहीं बल्कि अपने आइटम सॉंग्स, एक्ट्रेसेस के स्किन शो और एक्टर्स के एक्शन के चलते चल रहा है। जहां तक बात है मनोरंजन की तो मनोंरजन के नाम फिर आज के दर्शकों को सिर्फ और सिर्फ डबल मीनिंग वाली कॉमेडी ही देखने को मिलती है। जहां तक बात है फिल्मों में इंटिमेट सीन्स और सेक्सी सीन्स की तो आइये बॉलीवुड के अब तक के कुछ मशहूर इंटिमेट और किसिंग सीन्स की एक झलक आपको दिखाते हैं। पढ़ें इसी शृंखला का भाग-2।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X