..................... John Abraham and Emraan Hashmi’s physical transformation for Pathan and Tiger 3 is incredible - Hindi Filmibeat

पठान VS टाइगर 3: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉमेशन, बनेंगे दमदार विलेन

शाहरुख खान और सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान और टाइगर 3 को लेकर फैंस के बीच बहुत उत्साह है। लेकिन जितना क्रेज इन दो सितारों का है, उतनी ही सुर्खियां इस दफा दोनों फिल्मों के विलेन भी लूट रहे हैं। पठान और टाइगर 3 के लिए जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी का बॉडी ट्रांसफॉमेशन इन दिनों खूब चर्चा में है।

जॉन अब्राहम ने जहां पठान में शाहरुख खान से भिड़ने के लिए अपनी बॉडी थोड़ी कम की है, वहीं इमरान हाशमी टाइगर 3 के लिए इन दिनों जिम में पसीना बहाते दिखते हैं। पिछले दिनों इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।

John Abraham and Emraan Hashmi

चूंकि पठान में शाहरुख खान के स्वैग, बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल पर काफी ध्यान दिया जा रहा है, इसलिए निर्माताओं ने जॉन अब्राहम को लीन लुक देने का फैसला किया। दोनों के बीच फाइट सीन्स को विश्वसनीय बनाने के लिए जॉन ने अपनी बाइसेप्स कम की है।

वहीं, निर्माता जॉन को बाकी फिल्मों से थोड़ा अलग भी दिखाना चाहते थे। फिल्म में जॉन एक फ्रीलांस आतंकवादी की भूमिका निभाते दिखेंगे। कोई शक नहीं जॉन को इस रोल में देखना काफी दिलचस्प रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X