..................... जॉब अब्राहम-इमरान हाशमी की 'मुंबई सागा' इस दिन होगी रिलीज, जबरदस्त क्लैश- देखिए चौंका देने वाला लुक John Abraham and Emraan Hashmi gangster drama Mumbai Saga to Release in theaters on 19 march 2021 - Hindi Filmibeat

कंफर्म: जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की 'मुंबई सागा' इस दिन होगी रिलीज, जबरदस्त क्लैश- देखिए चौंका देने वाला लुक

जॉन अब्राहमम और इमरान हाशमी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों की ये जोड़ी फैंस को खूब एक्साइटिड करती है। दोनों की अपमकिंग फिल्म है मुंबई सागा। अब मुंबई सागा की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म मुंबई सागा के टीजर से जुड़ी जानकारी भी स्टार्स ने शेयर की।

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी ने खुद जॉन अब्राहम का नया पोस्टर शेयर किया। साथ ही जानकारी दी कि उनकी फिल्म जॉन अब्राहम थिएटर्स में 19 मार्च 2021 को रिलीज होगी। 24 फरवरी को मुंबई सागा का धमाकेदार टीजर रिलीज होने वाला है जो इस फिल्म की पहली झलक होगा।

Mumbai Saga

जॉन अब्राहम का नया लुक भी मुंबई सागा से देखने को मिला है। पोस्टर में वह बैक लुक से नजर आ रहे हैं। हाथों में गन थामे वह गैंगस्टर अंदाज से हर किसी को चौंका रहे हैं। बता दें गैंगस्टर से जुड़ी ये फिल्म होगी जिसमें जॉन और इमरान लीड रोल में हैं।

मुंबई सागा को संजय गुप्ता ने निर्देशित किया है। ये फिल्म गैंगस्टर कहानी को दिखाएगी जा फैंस को 80-90 वाले सेट, दृश्य और अंदाज देखने को मिलेगा।

ओटीटी पर रिलीज की थी चर्चा

ओटीटी पर रिलीज की थी चर्चा

पिछले साल के हालातों को देखते हुए माना जा रहा था कि मुंबई सागा थिएटर्स में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी। इतना ही नहीं महंगी डील को लेकर भी खबरें सामने आई थी लेकिन जॉन और इमरान ने अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फाइनल फैसला लिया।

मुंबई सागा की स्टारकास्ट

मुंबई सागा की स्टारकास्ट

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में ढेर सारे बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं।। सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, समीर सोनी, महेश माझरेकर समेत कई कलाकार इस फिल्म में दिखेंगे।

अर्जुन कपूर की फिल्म से होगी क्लैश

अर्जुन कपूर की फिल्म से होगी क्लैश

जॉन अब्राहम की मुंबई सागा थिएटर्स में तो रिलीज हो ही रही है, साथ ही फैंस को बड़ा क्लैश भी देखने को मिलेगा।दरअसल अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंक फरार 20 मार्च 2021 को रिलीज होने जा रही है। अब ठीक एक दिन पहले मुंबई सागा रिलीज हो रही है।

मार्च में रिलीज होने वाली फिल्में- रूही

मार्च में रिलीज होने वाली फिल्में- रूही

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म भी मार्च में रिलीज हो रही है। 11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मुंबई सागा और रूही की रिलीज डेट में भी ज्यादा अंतर नहीं है, सिर्फ 8 दिनों का डिफरेंस है। अब देखना ये है कि मुंबई सागा इन सारी चुनौतियों के बाद किस कदर सफल होती है।

हाथी मेरे साथी

हाथी मेरे साथी

26 मार्च को राणा दुग्गबती की फिल्म हाथी मेरे साथ फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

जॉन अब्राहम का बैक टू बैक धमाका

जॉन अब्राहम का बैक टू बैक धमाका

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म अटैक की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। जॉन अब्राहम के पास इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट है। इसी ईद पर उनकी फिल्म सत्यमेव जयते 2 रिलीज हो रही है।

इसके अलावा वह एक विलेन 2 में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सबसे बड़ा धमाका जॉन अब्राहम का पठान में देखने को मिलेगा। शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम इस फिल्म में दिखेंगे। वह विलेन बनकर किंग खान इस मुकाबला करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X