..................... जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' इस दिन होगी रिलीज । John Abraham and Emraan hashmi Film Mumbai Saga release date out? - Hindi Filmibeat

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' इस दिन होगी रिलीज? हो जाइए तैयार!

इस समय फिल्में धड़ाधड़ सामने आ रही हैं और उनकी रिलीज डेट का ऐलान हो रहा है। इन फिल्मों में से एक जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है। काफी समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं कि फिल्म कब रिलीज होगी? बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो ये धमाकेदार फिल्म 19 मार्च 2021 को रिलीज होगी। हालांकि इसको लेकर मेकर्स के द्वारा किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

इस फिल्म को संजय गुप्ता निर्देशित कर रहे हैं और फिल्म काफी अलग साबित होने वाली है। फिल्म की बात करें तो मुंबई सागा फिल्म एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है जो 80 के दशक की कहनी पर बनी है। यह फिल्म बंबई के मुंबई होने पर आधारित है। जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की यह फिल्म गुलशन कुमार प्रेसेंटेशन और टी-सीरीज के साथ व्हाइट फ़ेदर फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर के साथ बन रही है।

मुंबई सागा

मुंबई सागा

मुंबई सागा फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, संगीता अहीर और अनुराधा गुप्ता है। इस फिल्म का जब से ऐलान हुआ है फैंस इंतजार कर रहे हैं कि फिर से वो थिएटर वाला फील उनको कब लेने को मिलेगा।

ओटीटी प्लेटफॉर्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म

हालांकि कुछ समय पहले ये खबरें भी आईं थीं कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है लेकिन कुछ अपडेट नहीं आई।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी इस फिल्म के अलावा फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जिसमें नो सलमान खान के साथ नजर आएंगे।

बड़ा धमाका करेंगे

बड़ा धमाका करेंगे

जॉन अब्राहम अपनी फिल्म पठान को लेकर भी बिजी हैं जिसमें वो शाहरुख खान के साथ बड़ा धमाका करेंगे और पहली बार उनके साथ दिखेंगे।

2022 तक का इंतजार

2022 तक का इंतजार

इस फिल्म पठान की रिलीज डेट को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म 2021 में नहीं रिलीज हो पाएगी बल्कि फैंस को 2022 का करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X