'सत्यमेव जयते 2': जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार लखनऊ में शुरु करेंगे की शूटिंग- Details
मिलाफ झावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था। और अब फिल्म की शूटिंग शुरु हो जा रही है। शूटिंग के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा, "पहले दिन हम सिर्फ लीड जोड़ी के साथ ही शूटिंग करेंगे, लेकिन बाद में हर्ष छाबड़ा, गौतमी कपूर, शाद रंधावा, अनूप सोनी और साहिल वैद जैसे अन्य एक्टर्स इसमें शामिल होंगे।"
उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए मिलाप झावेरी बताते हैं, "हम पूरे लखनऊ में शूटिंग करेंगे, जिसमें महलों और कॉलेजों जैसी विरासत संरचनाओं को शामिल किया गया है। कुछ लाइव स्थानों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा, इसीलिए भीड़ अंदर घुस नहीं सकेगी और लोकेशन पर केवल हमारे कास्ट और क्रू ही मौजूद रहेंगे।"

वह कहते हैं कि लखनऊ की सड़कों पर भी एक्शन सीन शूट किए जाएंगे और उन्होंने अपने लीडिंग मैन को सभी लोकेशन्स ऑनलाइन दिखाए हैं। निर्देशक जॉन की इन कठिन समय में शूटिंग के लिए सहमत होने के लिए प्रशंसा करते हैं।
निर्माता भूषण कुमार चुनौती से परिचित हैं और उन्हें विश्वास है कि कड़े सुरक्षा और नियमो के पालन से शूटिंग का माहौल सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा, हम वादा करते है कि भाग 2 बड़ा और मूल फ़िल्म से बेहतर होगा। जब हम एक फ़्रेंचाइज़ी को आगे ले जाने का फैसला करते हैं, तो हमें बड़ी कहानियों और पात्रों के साथ तैयार रहना होगा। मिलाप ने लॉकडाउन के दौरान जॉन के साथ एक्शन दृश्यों पर बहुत मेहनत की है।
लखनऊ में मिलाप के साथ मौजूद निर्माता निखिल आडवाणी का दावा है कि चूंकि मिलाप ने इस विषय को विकसित किया है, इसीलिए उन्हें एहसास हुआ कि लखनऊ एक उपयुक्त सेटिंग होगी और वहां कहानी को बसाया जाएगा। कोरोनावायरस के महामारी से पहले, सत्यमेव जयते 2 मुंबई से आधारित था। इस फ़िल्म में जॉन की जड़ें वाराणसी से हैं और मिलाप का मानना है कि यह ट्रांजिशन फिल्म को pan india फील देगा। हम फ़िल्म की शूटिंग ख़त्म करने के पहले, अगले साल की शुरुआत में मुंबई के एक स्टूडियो में कुछ दिनों के लिए शूटिंग करेंगे।
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एमई एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित सत्यमेव जयते 2.. 12 मई, 2021 को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












