फिल्म सत्यमेव जयते 2 के गाना मेरी 'जिंदगी है तू' में दिखी जॉन अब्राहम और दिव्या की खूबसूरत केमेस्ट्री!

By Filmibeat Desk

मिलाप मिलन झावेरी की सत्यमेव जयते २ साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दमदार ट्रेलर के बाद, निर्माताओं ने आज फिल्म का पहला गाना "मेरी जिंदगी है" तू जारी किया है। जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की विशेषता वाला, यह रोमांटिक गीत निश्चित रूप से सभी कपल्स के लिए इस सीजन का गीत साबित होगा। गाने का मुख्य आकर्षण जॉन और दिव्या के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री है जो पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

बहुत ही प्रतिभाशाली जुबिन नौटियाल और नीति मोहन द्वारा गाया यह गीत मनोज मुंतशिर द्वारा लिखा गया है और रोचक कोहली द्वारा रचित है। गीत शुद्धतम रूप में प्रेम की अभिव्यक्ति को बयां करता है। मेरी जिंदगी है तू फिल्म के एल्बम से जॉन अब्राहम का सबसे पसंदीदा गाना है, इस बारे में बात करते हुए वें कहते हैं,

satyameva jayate 2, john abraham, divya khosla kumar, सत्यमेव जयते 2, जॉन अब्राहम, दिव्या खोसला कुमार

"मेरी जिंदगी गाना आपके दिल को छू जाता है। जब मैंने इसे पहली बार सुना तो मुझे तुरंत ही इस गाने से प्यार हो गया। इस रोमांटिक गाने की शूटिंग के दौरान भी मैंने सेट पर दिव्या के साथ बहुत अच्छा समय बिताया।

मनोज मुंतशिर के शब्दों के साथ जुबिन नौटियाल और नीति मोहन के स्वर , इससे बेहतर कुछ नही हो सकता। "दिव्या खोसला कुमार ने सांझा किया कि, "मेरी जिंदगी है तू एक ऐसा गीत है जो शुद्ध रोमांस है और हरतरह प्यार से भरा है। यह मेरे द्वारा शूट किए गए सबसे भावुक और रोमांटिक नंबरों में से एक है और यह निश्चित रूप से आपके दिलो-दिमाग में छा जाएगा!"

निर्देशक मिलाप झवेरी कहते हैं, "मेरी जिंदगी है तू में जॉन और दिव्या की स्क्रीन उपस्थिति देखना कबील ए तारीफ़ है। यह उनके किरदारों के प्यार को दर्शाने के लिए एकदम सही रोमांटिक ट्रैक है।" भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज़), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एम्मे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित सत्यमेव जयते 2 यह फिल्म गुरुवार, 25 नवंबर 2021को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X