'एक विलेन रिटर्न्स'के सेट पर धमाका करते दिखे दिशा पटानी- जॉन अब्राहम, पहली तस्वीरें हुईं Viral
बॅालीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों बैक टू बैक कई फिल्मों को लेकर पर्दे पर आ रहे हैं। इसी फेहरिस्त में एक नाम शामिल है एक विलेन रिटर्न्स का। जॉन अब्राहम और दिशा पटानी ने मिलकर इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। सेट पर से इसके पहले दिन की शूटिंग की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
दिशा पटानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। जहां पर उन्होंने एक विलेन रिटर्न्स के जैकेट को पहनकर अपनी धमाकेदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ जॅान अब्राहम के साथ भी दिशा पटानी की तस्वीरें सामने आयी हैं। जॅान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं और ये बताया है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना काम जारी कर दिया है।

जॅान अब्राहम और दिशा पटानी दोनों ने ही निर्देशक मोहित सूरी के साथ मिलकर सेट पर से तस्वीरें जारी की हैं। जहां पर सभी एक विलेन रिटर्न्स की हुडी भी पहनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications