एक विलेन 2 में जॉन अब्राहम के साथ आदित्य रॉय कपूर एंट्री- साल का सबसे बड़ा धमाका!
फिल्म एक विलेन में रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिलकर श्रद्धा कपूर ने भी दमदार अभिनय किया था और फिल्म को काफी शानदार बनाया था। लेकिन इस समय फिल्म के अगले पार्ट यानि एक विलेन 2 की जानकारी सामने आई है। खबर है कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर नजर आ सकते हैं। मोहित सूरी इस फिल्म को लेकर काफी सीरीयस हैं लेकिन ये फिल्म एक विलेन की सीक्वल नहीं होगी और इसकी स्टोरी बिल्कुल अलग होने वाली है।
अगर ये फिल्म फ्लोर पर आती है तो ये पहली बार होगा कि जॉन और आदित्य एक साथ काम करेंगे। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जॉन आखिरी बार फिल्म पागलपंती में नजर आए थे,

जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। अब वे सत्यमेव जयते 2 और अटैक में दिखेंगे। फिलहाल आप देखिए कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट जिनके अगले पार्ट ने धमाका किया था...


Click it and Unblock the Notifications











