जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी का फर्स्ट लुक- 1947 के प्रेमी जोड़े का निभाएंगे किरदार!
सुपरस्टार जॉन अब्राहम इस समय कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और एक के बाद कई दमदार फिल्मों का हिस्सा बन रहे है हैं। अब अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म को लेकर खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। लेकिन पता चला है कि इस फिल्म में सिर्फ अर्जुन और रकुल ही नहीं बल्कि सुपरस्टार जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इस फिल्म में नीना गुप्ता, कंवलजीत सिंह और अदिति राव हैदरी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
इस फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी के फर्स्ट लुक ने सामने आकर धमाका कर दिया है। खबरों की मानें तो ये फिल्म तीन पीढ़ियों तक चलने वाली एक शानदार प्रेम कहानी होगी।

इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह से अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत आज की पीढ़ी प्रेमी जोड़े के किरदार निभाते हैं। वहीं जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी 1947 के प्रेमी जोड़े का दमदार किरदार निभाएंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम इस समय मुंबई सागा को लेकर भी चर्चा में हैं और ये फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा साबित होने वाली है। जॉन अब्राहम उन कलाकारों में से हैं जो कि अपनी फिल्मों से कमाल करते हैं।
वो फिल्म सत्यमेव जयते 2 का भी हिस्सा बनने वाले हैं जिसकी शूटिंग काफी समय से चल रही है। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या खोसला कुमार नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











