जॉन अब्राहम संग फिर अभिषेक बच्चन का दिखेगा 'दोस्ताना', साउथ की ब्लॉकबस्टर का हिंदी रीमेक- Details!
पिछले साल खबरें आई थीं कि जॉन अब्राहम ने मलयालम फिल्म अय्यपनम कोशियुम के हिंदी रीमेक बनाने के राइट्स खरीदे थें। लेकिन कोरोनाके चलते इसपर काम नहीं किया गया। लेकिन अब बड़ी खबर इस फिल्म से सामने आ रही है। जी हां, अय्यपनम कोशियुम के हिंदी रिमेक में जॉन अब्राहम के साथ एक बार फिर अभिषेक बच्चन का दोस्ताना देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो एक बार फिर दोनों साथ में इस फिल्म में काम करने वाले हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट का दावा है कि जॉन अब्राहम ने इस फिल्म में अभिषेक बच्चन को फाइनल कर दिया है।दोनों पिछले समय से एक बार फिर साथ में काम भी करना चाहते थे लेकिन मौका नहीं मिला। जब इस फिल्म में दूसरे लीड एक्टर की जरूरत हुई तो जॉन अब्राहम ने तुंरत अभिषेक बच्चन का नाम लिया।
जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन पहले भी साथ में काम कर चुके हैं। दोस्ताना फिल्म और धूम में साथ में काम कर चुके हैं। साल 2004 में धूम आई और इसके बाद दोनों ने साल 2008 में दोस्ताना में काम किया।इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं।
अय्यपनम कोशियुम फिल्म के बारे में जानकारी दें तो ये फिल्म पिछले साल ही रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने ढेर सारा प्यार था। फिल्म में पृथ्वीराज और बीजू मेनन ने मुख्य किरदारों को निभाया। अब इन दोनों ही रोल को हिंदी रीमेक के लिए जॉन और अभिषेक का नाम लिया जा रहा है। हालांकि अभी ऑफिशियल मुहर लगनी बाकि है।


Click it and Unblock the Notifications