जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन इस रीमेक में फाईनल, सितंबर से होगी शूटिंग, पढ़िए डीटेल्स

अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम फैन्स के लिए एक बेहद शानदार खबर है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम एक मलयालम रीमेक के लिए फाईनल हो चुके हैं और फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होने जा रही है। फिल्म में दोनों एक दूसरे के सामने होंगे और एक दूसरे से टक्कर लेते दिखाई देंगे।

पीपिंग मून की एक रिपोर्ट की मानें तो अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम ayyappanum koshiyum रीमेक के लिए फाईनल हो चुके हैं। फिल्म को डायरेक्ट करेंगे मिशन मंगल फेम जगन शक्ति। फिल्म में अभिषेक बच्चन पृथ्वीराज सुकुमारन और जॉन अब्राहम, बीजू मेनन के किरदार में दिखाई देंगे।

john-abraham-and-abhishek-bachchan-in-ayyappanum-koshiyum-remake-shoot-details-inside

अय्यपनम कोशियम 2020 में रिलीज़ हुई एक मलयालम फिल्म है जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला। फिल्म अहम में चूर दो आदमियों की कहानी है जिनमें से एक पुलिस ऑफिसर है जिसकी भूमिका में जॉन अब्राहम दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि बॉलीवुड में इस समय रीमेक फिल्मों की बौछार लगी हुई है और एक के बाद एक किसी ना किसी फिल्म का रीमेक अनाउंस हो रहा है। भले ही ओरिजिनल फिल्म हिंदी हो, मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ या अंग्रेज़ी। बॉलीवुड इन्हें रीमेक करने में पीछे नहीं हट रहा है।

कॉमिक टाईमिंग से जीत चुके हैं दिल

कॉमिक टाईमिंग से जीत चुके हैं दिल

बात करें अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की तो दोनों को आखिरी बार साल 2008 में दोस्ताना में देखा गया था। इस फिल्म में दोनों के ब्रोमांस और Love- Hate Relationship में डूबी केमिस्ट्री फैन्स को बहुत पसंद आई थी और उनकी कॉमिक टाईमिंग ने उनके करियर की दिशा बदल दी थी।

अनाउंस होकर डिब्बाबंद

अनाउंस होकर डिब्बाबंद

इसके बाद अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की कॉमिक टाईमिंग का पूरा इस्तेमाल करने के लिए उन्हें हेरा फेरी 3 के लिए साईन किया गया। फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ, टीज़र लॉन्च हुआ लेकिन इसके बाद फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

धूम से शुरुआत

धूम से शुरुआत

अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम, पहली बार आमने सामने भिड़े थे 2004 में यशराज फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर फिल्म धूम के साथ। इस फिल्म ने जॉन अब्राहम को विलेन होने के बावजूद फिल्म का हीरो बना दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था और धूम सीरीज़ की राह बनाई थी।

जॉन अब्राहम के करियर की दिशा बदली

जॉन अब्राहम के करियर की दिशा बदली

गौरतलब है कि बीते कुछ समय में जॉन अब्राहम अपनी एक अलग छवि तैयार कर चुके हैं। सत्यमेव जयते और बाटला हाउस जैसी फिल्मों के साथ ना सिर्फ जॉन अब्राहम ने अपना अलग दर्शक वर्ग तैयार किया है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता हासिल की है।

अभिषेक बच्चन ढूंढ रहे हैं रास्ता

अभिषेक बच्चन ढूंढ रहे हैं रास्ता

वहीं अभिषेक बच्चन पिछली कुछ फिल्मों से अपनी अलग छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां द बिग बुल में वो हर्षद मेहता के किरदार में एक असफल कोशिश करते दिखाई दिए वहीं अनुराग बसु की लूडो में उनके किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया।

फिल्मों का इंतज़ार

फिल्मों का इंतज़ार

जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 जहां रिलीज़ के लिए तैयार है वहीं दूसरी तरफ वो एक विलेन 2 और अटैक में भी नज़र आएंगे। लेकिन उनका सबसे ज़्यादा इंतज़ार हो रहा है, यशराज फिल्म्स की पठान के लिए जहां वो शाहरूख खान से भिड़ते नज़र आएंगे।

इस पार या उस पार

इस पार या उस पार

अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिषेक बच्चन कहानी के स्पिन ऑफ बॉब बिस्वास में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी तरफ वो दसवीं में गंगा राम चौधरी नाम के एक भ्रष्ट नेता के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इन दोनों ही फिल्मों से उनका करियर एक नई राह पकड़ सकता है।

रीमेक से होगा घमासान

रीमेक से होगा घमासान

दिलचस्प है कि जहां धूम में अभिषेक बच्चन पुलिस ऑफिसर बनकर जॉन अब्राहम के पीछे पड़ते दिखाई दिए थे वहीं अब पासा पलट चुका है और मलयालम रीमेक अय्यप्पनम कोशियम में जॉन अब्राहम पुलिस ऑफिसर बनकर अभिषेक बच्चन के पीछे नज़र आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X