'अटैक' में जॉन अब्राहम का होगा धमाकेदार एक्शन, 'धूम' से भी खतरनाक बाइक स्टंट-VIDEO में देखिए पहली झलक
एक्टर जॉन अब्राहम ने हाल में ही अपनी धमाकेदार फिल्म सत्यमेव जयते का शूट पूरा किया है। सत्यमेव जयते की शूटिंग के तुरंत बाद जॉन अब्राहम अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में लग गए हैं। जी हां, जॉन अब्राहम ने अपनी आगामी फिल्म अटैक की शूटिंग शुरू कर दी है। खुद अभिनेता ने शानदार बाइक स्टंट व एक्शन भरा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अटैक में कितना धमाल देखने को मिलने वाला है।
इस एक्शन से भरे वीडियो को देखने के बाद आपको धूम वाले जॉन अब्राहम की याद आ जाएगी। धूम में इसी तरह जॉन अब्राहम ने बाइकों पर स्टंट किए थे और एक्शन का खेल भी खेलते नजर आए थे। फैंस को जॉन अब्राहम का ये कूल अवतार इतना पसंद आया था कि हमेशा से इसे दोबारा देखने की डिमांड की है। लेकिन अब फैंस की ये ख्वाहिश पूरी होने वाली है।
बताया जा रहा है कि इस एक्शन सीन को जॉन अब्राहम दिल्ली से सटे गुरुग्राम से शूट कर रहे हैं। वह दिल्ली में अटैक की शूटिंग में जुट चुके हैं। खबरें हैं कि अटैक की शूटिंग यहां पर दस दिनों तक चलने वाली है। अब अटैक पर तेजी से काम किया जा रहा है, क्योंकि कोरोना के चलते पहले ही इस प्रोजेक्ट पर देरी हो गई है।

जॉन अब्राहम की अटैक में हीरोइनें
जॉन अब्राहम के साथ अटैक में जैकलीन फर्नांडिस और रकुलप्रीत सिंह भी नजर आएंगी इस फिल्म को लक्ष्यराज आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

एक था टाइगर वाले डायरेक्टर
सलमान खान की साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म एक था टाइगर के दौरान लक्ष्य राज आनंद अस्सिटेंट डायरेक्टर थे। जिसके बाद वह बैंग बैंग के साथ भी जुड़े। लेकिन अब वह निर्देशक के तौर पर नजर आने वाले हैं। यंग और हैंडसम डायरेक्टर के तौर पर उनके ढेर सारे फैंस हैं।

जॉन अब्राहम कर रहे प्रोड्यूस
कहा तो ये भी जा रहा है कि ये कहानी कुछ सच्चे घटनाओं से जुड़ी होगी। इस एक्शन थ्रिलर अटैक फिल्म को जॉन अब्राहम, जयंतीलाल गड़ा, अजय कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है।

पिछले साल 14 थी इसकी रिलीज डेट
अटैक फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होनी थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म पर काम पूरा नहीं हो पाया और देशभर में भी सिनेमाघर बंद थे।

जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 ईद पर करेगी ब्लास्ट
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 पर काम पूरा हो चुका है और अब फिल्म ईद 2021 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फ्रेंचाइजी की पहली किश्त सत्यमेव जयते सुपरहिट साबित हुई थी, फैंस को इससे भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है।

सत्यमेव जयते 2 सलमान खान की राधे से ईद पर टक्कर
सत्यमेव जयते 2 सलमान खान की राधे से ईद पर टक्कर लेनी जा रही है। जॉन अब्राहम और सलमान खान की फिल्में ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।
इसके अलावा जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्मों में मलयालम फिल्म अय्यपनम कोशियुम के हिंदी रीमेक भी शामिल है। जिसे लेकर कहा जा रहा है कि जॉन अब्राहम अभिषेक बच्चन को अपने साथ ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











