लॉकडाउन में जॉन अब्राहम की बड़ी घोषणा, ब्लॉकबस्टर फिल्म की रीमेक फाइनल, धमाकेदार एक्शन
लॉकडाउन के बीच एक्टर जॉन अब्राहम ने एक बड़ी घोषणा की है। जॉन ने 2020 फरवरी में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'Ayyappanum Koshiyum' की हिंदी रीमेक राइट्स खरीद ली है। इस मलयालम फिल्म में मुख्य किरदार पृथ्वीराज सुकुमरन और बीजू मेनन ने निभाया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। अब जॉन ने इसके रीमेक की घोषणा कर दी है। इसे जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन जेए एंटरटेनमेंट के बैनर तले हिंदी में बनाया जाएगा।
इस फिल्म पर जॉन ने सोशल मीडिया पर लिखा है- "Ayyappanum Koshiyum' एक ऐसी फिल्म है जो एक्शन, थ्रिल और अच्छी कहानी के बीच बैलेंस बनाती है। जेए एंटरटेनमेंट में हम दर्शकों के लिए बेहतरीन और प्रभावशाली कहानी लाते हैं। हमें उम्मीद है कि हम हिंदी में एक दिलचस्प फिल्म बना पाएंगे।"

फिलहाल फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी और एक रिटायर्ड हवलदार के ईगो क्लैश के ईर्द-गिर्द घूमती है। देखना दिलचस्प होगा कि जॉन इसमें किन कलाकारों को कास्ट करेंगे।
बहरहाल, यहां जानें जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications