दोस्ताना के बाद अब एक्शन फिल्में करेंगे जॉन-अभिषेक
अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की जोड़ी फिल्म 'दोस्ताना' में काफी पसंद की गयी थी। उसके बाद ये जोड़ी फिल्म धूम में नज़र आई थी। अब खबर है कि अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की जोड़ी को तमिल फिल्म 'वेत्ताई' के हिंदी संस्करण में दोहाराया जाएगा। इस फिल्म में दोनों एक्शन और स्टंट में हाथ आजमाएंगे।एक्शन विधा में निपुण निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।
अब्बास ने आईएएनएस से कहा, "दोनों इस किरदार में बिल्कुल सटीक लगेंगे तथा दोनों को 'दोस्ताना' में भी काफी सराहना मिली थी। यह पूरी तरह से एक एक्शन फिल्म होगी और जैसे ही हमें उनका समय मिलेगा हम इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।" उन्होंने कहा, "हम इसकी मुख्य नायिका के लिए कुछ अभिनेत्रियों से बात कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है।" एन. लिंगुस्वामी द्वारा निर्देशित 'वेत्तई' 2012 में प्रदÍशत हुई थी तथा आर. माधवन, आर्या, समीरा रेड्डी और अमाला पॉल ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी।
इतना ही नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की जोड़ी फिल्म शूटआउट एट वडाला के सीक्वल में भी नज़र आ सकती है। शूटआउट एट वडाला की सफलता से खुश होकर फिल्म के निर्दे्शक संजय गुप्ता िने कहा है कि वो फिल्म का सीक्वल भी बनाएंगे। ये बात उन्होंने फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान कही। संजय गप्ता ने कहा कि इस बार वो शूटआउट एट वडाला के सीक्वल में ज़ॉन अब्राहम के साथ अभिषेक बच्चन को लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












