मेघना की फिल्म में अभिषेक-जॉन!

पढ़े : '3 मिस्टेक ऑफ माई लाईफ' पर बनेंगी फिल्म
सूत्रों के मुताबिक अभिषेक इस प्रस्ताव को नजरअंदाज नहीं कर सकते। क्योंकि फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने वाली विद्या बालन और खुद मेघना ने उनसे बात की है। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक की मां जया बच्चन और मेघना के पिता गुलजार ने एक साथ फिल्मी परदे पर काफी लम्बा सफर तय किया है। जया जहां गुलजार को भाई मानती हैं वहीं अभिषेक मेघना को बहन की तरह मानते हैं।
अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म 'पा' में अभिषेक के साथ अभिनय किया था। विद्या ने फिल्म में अभिनय को लेकर अपनी सहमति दे दी है। मेघना ने कहा,"हां, यह सच है कि फिल्म में काम करने को लेकर जॉन से मिली हूं। इस बारे में और अधिक नहीं बता सकती। अभिषेक मेरे लिए बहुत प्रिय है। हालांकि इस बारे में कुछ भी तय नहीं हुआ है।"
abhishek bachchan अभिषेक बच्चन जॉन अब्राहम फिल्म मिलते हैं मेघना गुलजार film john abrham meghna gulzar milte hain


Click it and Unblock the Notifications