जो जोनस- सोफी टर्नर के शादी की तस्वीरें , प्रियंका चोपड़ा भी लगीं बेइंतहा खूबसूरत- PHOTOS
निक जोनस के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर ने अपनी शादी की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में दोनों बेहद खूबसूरत कपल लग रहे हैं। इस कपल ने मई में ही आधिकारिक रूप से शादी कर ली थी, लेकिन फ्रांस में दूसरी बार ग्रैंड वेडिंग की। वेडिंग से प्रियंका चोपड़ा की भी तस्वीर सामने आई है, जहां वह बेइंतहा खूबसूरत दिख रही हैं।

आपको बता दें कि जो जोनस और सोफी टर्नर बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2019 को अटेंड कर रहे थे। इसके बाद दोनों चर्च में पहुंचे और शादी रचाई। लेकिन इस शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाए थे। लिहाजा पेरिस में इन्होंने ग्रैंड फंक्शन किया। जो और सोफी ने साल 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। साल 2017 में दोनों ने सगाई की और 2019 में शादी के बंधन में बंध गए।


Click it and Unblock the Notifications