सोफी टर्नर और जो जोनस ने कर ली शादी- अवॉर्ड शो के बाद दिया सरप्राइज
सोफी टर्नर और जो जोनस को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है और खबर ये है कि दोनो शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ये शादी 1 मई को हुई है इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि सोफी टर्नर और जो जोनस की एक भी तस्वीर दुल्हा दुल्हन के लिबास में सामने नहीं आई है। ये वीडियो एक फैन पर शेयर किया गया है। गौरतलब है कि दोनो काफी समय से साथ में रह रहें हैं और हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए।
इस शादी में सोफी के साथ प्रियंका चोपड़ा और डेनियल जोनस भी मौजूद थी। इंटरनेट पर शादी का एक विडियो भी नजर आया है, जिसमें जो और सोफी शादी की कसमें और वादे करते दिख रहे हैं।

बता दें कि शादी से पहले जो ने अपने भाइयों के साथ Billboard Music Awards में परफॉर्म किया और यह परफॉर्मेंस रीयूनियम के बाद जोनस ब्रदर्स का यहां पहला परफॉर्मेंस था।
जब ये लोग इस अवॉर्ड शो में परफॉर्म कर रहे थे इसके बाद ये अचानक हो गया। किसी को कानो कान खबर भी नहीं हुई कि दोनो शादी करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका और निक की शादी में दोनो काफी ज्यादा चर्चा मे रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications