..................... तलाक लेंगे जो जोनस और सोफी टर्नर, कोर्ट में फाइल कर दी अर्जी! Joe Jonas and Sophie Turner are divorcing, the court filings have been filed! - Hindi Filmibeat

It's Official- तलाक लेंगे जो जोनस और सोफी टर्नर, कोर्ट में फाइल कर दी अर्जी!

joe jonas, sophie turner

जो जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर को लेकर लगातार खबरें आ रहीं थीं कि दोनों शादी के चार साल के बाद अलग होने जा रहे हैं। अब इस खबर पर पक्की मुहर लग गई है क्योंकि अब ऑफिशियली पता चल गया है कि उन्होने तलाक की अर्जी दे दी है। इस काम को मंगलवार के दिन दिया किया था।

बता दें कि सोफी और जो जोनस के बच्चे हैं। पता चला है कि फ्लोरिडा के मियामी-डेड काउंटी कोर्ट में अभिनेत्री के साथ अपनी शादी को खत्म करने के लिए याचिका दायर की है। इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

भारत में ये मामला इसलिए तूल पकड़ रहा है क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के कारण दोनों को सभी लोग जानते हैँ। जो जोनस निक जोनस के बड़े भाई हैं जो कि प्रियंका चोपड़ा के पति हैं। गौरतलब है कि सोफी टर्नर और जो जोनस ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स के बाद 1 मई, 2019 को लास वेगास वेडिंग चैपल में एक सीक्रेट समारोह में शादी की थी।

शादी में देशी जोड़ी डैन शे ने प्रस्तुति दी। इसके बाद साल 2020 में एक बेटी विला हुई थी और 2022 उनकी एक और बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि दोनों के अलग होने के बाद बच्चे किसके पास रहते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

तलाक के दस्तावेज़ों के अनुसार, पिता जो जोनस लड़कियों की संयुक्त अभिरक्षा की मांग कर रहा है। फाइलिंग के अनुसार, जोनास को उम्मीद है कि दोनों के बीच एक समझौता शादी के पहले हुआ था जिसको लागू किया जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस वक्त काफी चर्चा में हैं और कहा जा रहा है कि निक काफी जल्दी अपने एक प्रोजेक्ट के साथ दिखेंगे। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा जी ले जरा को लेकर बिजी होने वाली हैँ। लेकिन उनके घर में कुछ और ही चल रहा है।

Read more about: joe jonas sophie turner
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X