..................... Jodhpurt court acquitted Salman khan in fake affidavit charges in the Black buck poaching case - Hindi Filmibeat

जोधपुर कोर्ट से सलमान खान को राहत- इस मामले में कर दिए गए बरी

सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म भारत की सफलता को एंजॉय कर रहें हैं और साथ ही उनके हांथ एक और बड़ी सफलता लगी है। दरअसल जोधपुर कोर्ट में सालों से चल रहे काला हिरण के एक मामले में सलमान खान को बरी कर दिया गया है। ये मामला सलमान खान के खिलाफ झूठी रिपोर्ट पेश करने को लेकर चल रहा था। गौरतलब है कि विपक्ष ने ये आरोप लगाया था कि सलमान खान ने अपने शस्त्र लाइसेंस को रिन्वू करवाने का झूठा रिपोर्ट पत्र कोर्ट को सौंपा था।

जबकि सलमान खान के वकील का कहना था कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। अब इस मामले में सलमान खान को बड़ी राहत देते हुए जोधपुर कोर्ट ने बरी कर दिया है।

salman khan, सलमान खान

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एकमात्र ऐसे आरोपी थे, जिन्हें अक्टूबर 1998 में जोधपुर के पास कनकनी गांव में दो काला हिरणों का शिकार करने के मामले में दोषी ठहराया गया था।

निचली अदालत ने खान को पिछले साल पांच साल की कैद की सजा सुनाई थी, जबकि पांच अन्य सह आरोपियों को बरी कर दिया था। खान फिलहाल जमानत पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X