दलित भावनाएं आहत करने को लेकर हुआ था प्रकाश झा पर केस, जोधपुर हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला!
अभिनेता बॉबी देओल की मशहूर वेब सीरीज आश्रम को लेकर काफी समय समय चर्चा है। कुछ समय से लगातार इस सीरीज को लेकर विवाद चल रहा है। एक बार फिर से इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है जो कि निर्देशक प्रकाश झा के लिए काफी राहत की सांस लेने वाली है। खबर है कि जो एफआईआर प्रकाश झा पर करवाई गई थी उसको लेकर हाईकोर्ट ने राहत भरा फैसला सुनाया है।
गौरतलब है कि वेब सीरीज पर दलित भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था इसके बाद ही उनपर जोधपुर के पश्चिम के लूणी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब खबर है कि हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि प्रकाश झा पर किसी तरह से बलपूर्वक कार्यवाही ना किया जाए। प्रकाश झा की आश्रम में एक सीन दिखाया गया है जिसमें.. दलित बारात को ऊंची जाति लोगों के द्वारा रोका गया था।

दलित भावनाओं को ठेस पहुंचाई
इसमें दूल्हे को घोड़े पर ले जाने को लेकर विरोध दिखाया गया है। इसी के बाद से प्रकाश झा पर ये आरोप लगाया था कि उन्होने दलित भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

जवाब देने के लिए कहा
हालांकि अब न्यायमूर्ति मनोज कुमार गर्ग की पीठ ने याचिकाकर्ता और सरकार को इस पर जवाब देने के लिए कहा है।

चर्चा में रहे थे
गौरतलब है कि सुपरस्टार बॉबी देओल इस खबर के बाद काफी चर्चा में रहे थे और उनको कई प्रोजेक्ट्स भी ऑफर हुए थे।

विवाद हुआ
हालांकि ये पहली बार नहीं है कि किसी वेब सीरीज या फिल्म को लेकर किसी तरह का विवाद हुआ हो क्योंकि पहले भी ऐसा हो चुका है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल इस समय आश्रम के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और लगातार सीरीज की शूटिंग जारी है।


Click it and Unblock the Notifications











