काले हिरण शिकार मामले में सलमान का बयान दर्ज, फैंस भयभीत
गौरतलब है कि बुधवार को जोधपुर में काले हिरण के शिकार से जुड़े एक मामले में सलमान आरोपी हैं और वह शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमे का सामना कर रहे हैं। सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने मीडिया को बताया, "सलमान ने अपने बयान में कहा कि न तो वह अवैध हथियार रखते हैं और न ही उन्होंने काले हिरण का शिकार किया है।"अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 मार्च की तारीख तय की है।
आपको बता दें कि जोधपुर में सलमान अभिनीत फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान कनकनी गांव के बाहरी इलाके में एक और दो अक्टूबर 1998 को कथित रूप से दो काले हिरणों का शिका+र हुआ था, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इन पशुओं का शिकार वर्जित है।
सलमान खान सहित फिल्म में काम कर रहे अन्य कलाकारों जैसे तब्बू, सोनाली बेंद्रे और सैफ अली खान पर काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। इसी दौरान सलमान पर अवैध हथियार रखने का भी आरोप लगा था।
सलमान पर संरक्षित जीवों के शिकार के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्र कला जैन ने 15 जनवरी को सलमान को मामले के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए बुधवार को अदालत में उपस्थित होने का सम्मन भेजा था।


Click it and Unblock the Notifications












