#Trouble: साढ़े सात दिन बाद वापस शुरू होगी सलमान की साढ़े साती
एक नई अपील के बाद सलमान खान पर वापस से नया ट्रायल शुरू होने जा रहा है औऱ 1 अप्रैल को उनकी काला हिरण शिकार मामले में वापस सुनवाई होगी। उन पर लगे नए आरोप सोचने लायक हैं।
सलमान खान की काला हिरण शिकार मामले में सुनवाई वापस शुरू हो चुकी है और कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल की तारीख दे दी है। इसके पहले सलमान को अपने वकील से मिलकर केस की तैयारी करनी होगी और इस बार जो नए एंगल ढूंढे गए हैं उससे साफ है कि सलमान खान की साढ़े साती शुरू होने वाली है।
वो पहले भी कह चुके हैं कि ये कोर्ट केस कर कर के वो थक चुके हैं। इतना ही नहीं, सलमान ने पिछली बार ये भी अपील की थी कि वो कभी शिकार पर गए ही नहीं, और उन पर लगे इल्ज़ाम बेबुनियाद हैं।

सलमान खान से पूछा गया है कि अगर वो शिकार पर नहीॆ गए थे तो इतने साल क्यों नहीं बताया । जब उन पर इतना बड़ा केस फाइल किया गया तब उन्होंने कोई काउंटर केस क्यों नहीं फाइल किया।
हाल ही में इस मामले पर बीना काक की संलिप्तता संदिग्ध पाई गई थी। काक ने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया से बॉलीवुड में एंट्री की। लेकिन इससे पहले वो राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में वन मंत्री थी। अब यहीं से सलमान और बीना काक के धागे जुड़ गए।
सलमान खान का आना जाना बीना काक के आलीशान बंगले में बढ़ गया। उनकी पार्टियां वहां काफी फेमस हुआ करती थीं। लोगों की दबी ज़ुबान से माने तो हम साथ साथ हैं के दौरान सलमान ने कई बार अपने शिकार का शौक पूरा किया।


Click it and Unblock the Notifications











