चिंकारा केस: सलमान खान पर जोधपुर कोर्ट का 18 जनवरी को आएगा फैसला!
चिंकारा केस में हथियार रखने के आरोप में जोधपुर कोर्ट सलमान खान पर 18 जनवरी को फैसला सुना सकता है।
सलमान खान का अदालतों में चक्कर काटना बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। सलमान पर चिंकारा केस में हथियार रखने के लिए जोधपुर कोर्ट अब 18 जनवरी को फैसला सुना सकती है। सलमान पर उनकी फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान रद्द हुए लाइसेंस के साथ बंदूकें रखने का आरोप है।

सलमान पर इस दौरान काला हिरण शिकार का भी आरोप है, जिसके बाद 2007 में सलमान करीब एक सप्ताह तक जेल में रह चुके हैं। आपको बता दें कि सलमान खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और 25 के तहत केस चल रहा है।
सलमान - शाहरूख - आमिर - अजय - अक्षय...अपना FRIDAY क्यों नहीं चुनते!
वह यदि इस एक्ट की पहली धारा के तहत दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें अधिकतम तीन साल और दूसरी धारा के तहत दोषी पाए जाते हैं, तो सात साल की सजा हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications