..................... jodha akbar director ashutosh govarikar unveil unreleased poster of film on completing 10 years - Hindi Filmibeat

10 साल बाद रिलीज हुआ इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का पोस्टर, VIRAL

By Shweta

बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्मों में शुमार जोधा अकबर को रिलीज हुए आज 10 साल हो गए। आज 10 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने एक फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया जो आज तक नहीं रिलीज हो पाई थी। इस पोस्टर में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

आपको बता दें कि 2008 में रिलीज हुई जोधा अकबर बॉलीवुड की सबसे अच्ची पीरियड फिल्मों में से एक है। अकबर के किरदार को परफेक्ट तरीके से निभाने के लिए ऋतिक रोशन ने काफी मेहनत की थी और उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था। आप भी यहां देखिए फिल्म का वो पोस्टर जिसे 10 सालों के बाद रिलीज किया गया।

jodha-akbar-director-ashutosh-govarikar-unveil-unreleased-poster-of-film-on-completing-10-years

फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के एक्टिंग की तारीफ तो हुई थी और साथ ही ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे थे। फिल्म में युद्ध से लेकर महल और जोधा-अकबर के रोमांस को भव्य तरीके से स्क्रीन पर दिखाया गया था। आज भी ये फिल्म अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पसंद की जाती है।

इसलिए आशुतोष गोवारिकर भी इस मौके पर भावुक हो गए और उन्होंने लिखा "यह वास्तव में एक खूबसूरत एहसास है कि 'जोधा अकबर' आज भी दर्शकों को पसंद आती है। न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी। मैं इतना प्यार लुटाने के लिए आप सबका शुक्रिया अदा करता हूं। आपके साथ एक रिलीज नहीं हुए पोस्टर को शेयर कर रहा हूं।"

इसके अलावा आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म के सेट पर की भी तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आशुतोष गोवारिकर और सुजैन खान नजर आ रही हैं।ये शूटिंग के बाद की तस्वीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X