जोधा-अकबर के 350 एपिसोड पूरे, सेट पर हुआ सेलिब्रेशन
जी टीवी के लोकप्रिय शो जोधा-अकबर ने 350 एपिसोड पूर कर लिए हैं। इस मौके पर पूरी मुगल एंपायर सेलिब्रेशन के मूड में नजर आई। जोधा-अकबर के सेट पर ही कास्ट और क्रू मेंबर ने पार्टी आयोजित की। शो के सारे एक्टर्स ने कू्र मेंबर्स के साथ मिलकर सेट पर केक काटकर एपिसोड पूरे होने की खुशी जाहिर की।
सीरियल में जोधा का किरदार निभा रहीं परिधि शर्मा और अकबर रजत टोक को दर्शकों ने सिर आंखो पर बिठा लिया है। जोधा अकबर टीआरपी रेटिंग के मामले मे भी अन्य धारावाहिकों से आगे है। जोधा अकबर की टीआरपी रेटिंग 7.2 (7.8) है। जोधा के मुकाबले अन्य सीरियल कुमकुम भाग्य 6.5 (7.7) और जमाई राजा की रेटिंग 6.0 (6.4) है।
जोधा अकबर लोगों के दिलो-दिमाग पर छाया हुआ है। शो में कलाकारों ही नहीं उनके पारंपरिक परिधानों को भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। जोधा-अकबर के फैंस ने इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी जगह बना ली। विदेशों में भी जोधा-अकबर के काफी दर्शक मौजूद हैं। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं जोधा-अकबर के कलाकारों का सेट पर सेलिब्रेशन.......


Click it and Unblock the Notifications











