..................... Jodha Akbar gets BAFTA nomination | बाफ्टा में नामित हुयी जोधा अकबर - Hindi Filmibeat

बाफ्टा में नामित हुयी जोधा अकबर

By Staff

Jodha Akbar gets BAFTA nomination
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ''जोधा अकबर'' को ''ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स'' (बाफ्टा) पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्मों की श्रेणी में नामांकित किया गया है।

यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सह उपाध्यक्ष गिरीश जौहर ने कहा, "यह अपने तरह की एक बेहतरीन फिल्म है और कई पुरस्कार भी जीत चुकी है। उम्मीद है कि यह फिल्म बाफ्टा पुरस्कार भी जरूर जीतेगी।" फिल्म के निर्माण में यूटीवी सह निर्माता की भूमिका में था।

फिल्‍म के निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने बताया कि अगर बाफ्टा में पुरस्‍कार जीतने में सफल होती है तो यह एक गर्व की बात होगी क्‍योकि इससे पहले साओ पाउलो फिल्‍म समारोह और गोल्‍डन मिबार समारोह में पुरस्‍कार जीत चुकी है।

बॉफ्टा पुरस्‍कार का अंतिम निर्णय 15 जनवरी को किया जाएगा।

इस फिल्म में अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X