JNU Attack- अमिताभ बच्चन ने कर दिया ऐसा ट्वीट- लोगों जमकर किया ट्रोल
बीते कुछ दिनों से लगातार जेएनयू हिंसा के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में कई लोग शामिल है और बॉलीवुड के सितारे शामिल हो गए हैं। लेकिन इस समय कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कि अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट ने उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी और लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरु कर दिया। इस पूरे मामले में अमिताभ बच्चन का एक भी ट्वीट नहीं आया है।
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हांथ जोड़ने वाला इमोजी पोस्ट किया था जिसके बाद उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया। इस पर लोगों ने उनको स्पाइनलेस और तरह तरह के कमेंट करके ट्रोल किया है।

गौरतलब है जेएनयू में कुछ लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घुस आए थे और वहां पर मौजूद छात्र छात्रों को काफी बुरी तरह से पीटा था। इसके बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं। एक यूजर जिसका नाम 'सच के साथ' है, ट्वीट करते हुए लिखा है..
'क्यो मतलब परस्त अमिताभ जी JNU और Jamia पर Student पर जो ABVP के आतंकवादी द्वारा जो हमला हुआ है उस पर कुछ बोलिएगा। अरे अरे कैसे बोलिएगा आपके मित्र रंगा बिल्ला नाराज़ हो जाएंगे। अफसोस आप केवल चमचागीरी के लिए बोलते हैं।' इसी तरह से लोगों ने अमिताभ बच्चन को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया है।


Click it and Unblock the Notifications