11 मंजिला इमारत 559 करोड़ में बेंच दी, जिंतेंद्र और तुषार कपूर ने जापानी कंपनी के साथ किया सौदा
Jitendra and Tusshar Kapoor Property: पहले जितेंद्र फिर एकता कपूर और बाद में तुषार कपूर ने एक अपना अलग नाम बनाया है। टीवी और फिल्मों से जुड़े इस परिवार को भला कौन नहीं जानता है। लेकिन हाल ही में इस परिवार ने एक जापानी कंपनी के साथ बहुत बड़ा सौदा किया है जिसका खुलासा आपको हैरान करने वाला है।

पता चला है कि तुषार कपूर ने एक प्रॉपर्टी जापान को बेंची है और इसके लिए 559 करोड़ रुपए लिए हैं। जी हां, इस खबर के सामने आते ही लोग हैरान हैं। स्क्वायर यार्ड्स के द्वारा प्राप्त दस्तावेजों से इस राज से पर्दा उठा है। पता चला है कि बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र और उनके बेटे तुषार कपूर ने मुंबई के चांदिवली में स्थित एक व्यावसायिक संपत्ति का सौदा कर दिया है।
किसको बेंची प्रॉपर्टी
खबरों की मानें तो कपूर परिवार ने जापान स्थित एक के एनटीटी ग्रुप के ब्रांच के साथ ये डील की है जिसका नाम एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स एंड क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। उन्होने कपूर परिवार को 559 करोड़ रुपये देकर वो प्रॉपर्टी अपने नाम की है।
हालांकि इसको लेकर तुषार कपूर या फिर किसी परिवार वाले की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि तुषार कपूर की कंपनी, तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और जितेंद्र की कंपनी, पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने संपत्ति को एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स एंड क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया है। देखने वाली बात होगी कि इसको लेकर ये परिवार कब आधिकारिक बयान देता है।
कहां पर है ये महंगी प्रॉपर्टी
रिपोर्ट्स की मानें तो कपूर परिवार की ये शानदार प्रॉपर्टी बालाजी आईटी पार्क (डीसी-10 बिल्डिंग), चांदिवली में स्थित है। ये करीब 30,195 वर्ग मीटर (लगभग 3,25,016 वर्ग फुट) पर फैली है। मुंबई में इस तरह के सौदे होना कोई नई बात नहीं है। एकता कपूर की बात करें तो उनका इस प्रॉपर्टी से कोई लेना देना नहीं है। वो लगातार टीवी सीरियल और वेब सीरीज प्रोड्यूस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











