शुभ मंगल ज़्यादा सावधान: इस एक्टर के साथ Gay Romance करते नज़र आएंगे आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज़्यादा सावधान के लिए हीरो की तलाश चल रही थी जो अब वेब सीरीज़ स्टार जीतेंद्र कुमार पर जाकर रूकी है। जीतेंद्र हाल ही में टीवीएफ की वेबसीरीज़ कोटा फैक्ट्री में जीतू भैया के किरदार में दिखाई दिए थे। अब जीतेंद्र शुभ मंगल ज़्यादा सावधान में आयुष्मान खुराना को रोमांस करते दिखाई देंगे।
फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज़ हो रही है और फिल्म सेक्शन 377 से मिली आज़ादी का जश्न मनाती दिखेगी। फिल्म को डायरेक्ट कर रह हैं हितेश कैवल्य और प्रोड्यूस कर रहे हैं आनंद एल राय।

जीतेंद्र कुमार यूं तो काफी समय से टीवी और एड फिल्मों में काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें पहचान मिली वेबसीरीज़ के ज़रिए। वो परमानेंट रूममेट्स में गिट्टू के किरदार में भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा वो द वायरल फीवर की वजह से भी फैन्स में काफी फेमस हैं। जीतेंद्र कुमार ने अरविंद केजरीवाल पर एक पैरोडी भी की थी।
गौैरतलब है कि पिछले कुछ समय में वेबसीरीज़ ने डिजिटल दुनिया का सारा पैमाना बदल दिया है। अब काबिल एक्टर्स इन वेबसीरीज़ के ज़रिए पहचाने जा रहे हैं और उनके काम की तारीफ भी हो रही है। मिलिए कुछ ऐसे ही एक्टर्स से -


Click it and Unblock the Notifications