Jitendra Wedding Anniversary: जितेंद्र की शादी के 50 साल पूरे, गोल्डन जुबली पर हुई जयमाला की रस्म

Jitendra 50th Wedding Anniversary: दिग्गज अभिनेता जितेंद्न आज अपनी शादी की 50वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर स्टार कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गोल्डन जुबली के मौके पर जितेंद्र और शोभा ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। इस दौरान उनके दोस्त करीबी और परिवार भी जश्न में डूबा दिखाई दिया।
जितेंद्न और शोभा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही उनके फैंस और शुभचिंतक उन्हे खूब बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
जितेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने कई दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया। वह अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहे थे। लेकिन उनकी फिल्मों के अलावा उनकी लव स्टोरी भी काफी ज्यादा सुपरहिट साबित हुई।
दरअसल जितेंद्र ने खुद ही अपनी लव स्टोरी के एक किस का जिक्र किया। जो की काफी ज्यादा मशहूर है। बता दे कि ये किस्सा करवा चौथ का है। जब इस व्रत के कारण उनकी जान बची थी। अगर जितेंद्र की पत्नी शोभा उस दिन जिद पर ना अड़ती तो शायद कुछ ना कुछ अनहोनी हो चुकी होती। दरअसल कुछ ऐसा हुआ था कि जितेंद्र को काम के सिलसिले में चेन्नई जाना था और उन्होंने इस बारे में अपनी पत्नी को बताया।
लेकिन जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर ने उनसे जाने के लिए मना कर दिया और कहा कि कल करवा चौथ का व्रत है। इसीलिए उन्हें कल घर पर ही रहना होगा। जितेंद्र ने अपनी पत्नी को काफी समझाया कि उन्हें जरूरी काम से जाना है लेकिन इसके बावजूद वह नहीं मानी। लेकिन जब जितेंद्र ने कहा कि उनका काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है तो पत्नी मान गई थी। इसके बाद में जितेंद्र इस शाम को 7:00 बजे अपनी फ्लाइट से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए थे।
लेकिन जैसे ही जितेंद्र एयरपोर्ट पहुंचते हैं तो जिस फ्लाइट से उनको चेन्नई जाना था वह आने में लेट हो जाती है। इस बात को सुनते ही जितेंद्र को इस बात का एहसास होता है कि उनको शोभा की बात माननी चाहिए थी और करवा चौथ के व्रत में पत्नी का साथ निभाना चाहिए था। तभी जितेंद्र अपने घर वापस लौट गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











