चलते-फिरते बुरी तरह मुंह के बल गिरे जितेंद्र, बेटे तुषार कपूर ने बताई अब कैसी है हालत

Jitendra Falling Video: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की मां और मशहूर अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन 7 नवंबर को हुआ था। सोमवार, 11 नवंबर को मुंबई में उनकी प्रार्थना सभा (Prayer Meet) रखी गई, जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे।
इसी दौरान एक घटना ने सभी को चौंका दिया। 83 साल के अभिनेता जितेंद्र अपनी कार से उतरते समय अचानक गिर पड़े। दरअसल, वे जैसे ही आगे बढ़े, उन्हें नीचे की सीढ़ी दिखाई नहीं दी और उनका पैर फिसल गया। सिक्योरिटी गार्ड और वहां मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें उठाया।
सौभाग्य से, जितेंद्र को कोई चोट नहीं लगी। उठने के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देखा, जिससे साफ हो गया कि वे ठीक हैं। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट करके उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। किसी ने लिखा, "क्या वह ठीक हैं?" तो किसी ने कहा, "उन्हें चोट तो नहीं लगी?"
बाद में, जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने बताया, "पापा बिल्कुल ठीक हैं। यह बस एक छोटी-सी घटना थी। उन्हें कोई चोट नहीं लगी है, चिंता की बात नहीं है।"
जरीन खान एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर थीं और अभिनेता संजय खान की पत्नी थीं। वे 81 साल की थीं। उनकी प्रार्थना सभा में ऋतिक रोशन, सबा आज़ाद, अमीषा पटेल, रानी मुखर्जी, मलाइका अरोड़ा, सैफ अली खान, टीना अंबानी और रंजीत जैसे कई सितारे पहुंचे। जरीन खान का अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के अनुसार हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











