जिस्म का दूसरा भाग बनेगा!

फिल्म जिस्म पांच साल पहले आयी थी इस फिल्म में जॉन और बिपाशा की हॉट जोड़ी ने पर्दे पर कमाल मचा दिया था। बताया जाता है कि यह फिल्म हालीवुड की फिल्म बॉडी हीट पर आधारित थी।
यह फिल्म काफी हिट रही थी जिसका अंदाजा फिल्म की निर्माता पूजा भट्ट और सुजीत कुमार को भी नही था क्योंकि फिल्म की कहानी जरा हटकर थी।
इसके बाद से तो इस तरह के विषय पर कई फिल्में बना डाली जिसमें पाप, मर्डर और जहर थी और ये सभी फिल्में हिट रही थी। खबर है जिस्म के दूसरे भाग मे तीन नए हीरो हीरोइनों को लिया जाएगा जो काफी हॉट दिखने वाले होंगे।
फिलहाल भट्ट अपनी फिल्म राज द मिस्ट्री कंटीन्यूज के प्रदर्शन की तैयारी में लगे हुए है।


Click it and Unblock the Notifications











