..................... Trailor of Jism 2 will release with Bol Bachchan or Cocktail. - Hindi Filmibeat

कॉकटेल या बोल बच्चन के साथ रिलीज होगा जिस्म 2 का ट्रेलर

पिछले हफ्ते ही पूजा भट्ट ने अपनी फिल्म जिस्म 2 का अनसेंसर्ड प्रोमो ट्वीटर पर रिलीज किया और उसके बाद फिल्म के दो गाने भी रिलीज किये। एक्टर से प्रोड्यूसर बने डिनो मौर्या ने कहा है वो टीवी पर अपनी फिल्म जिस्म 2 का ट्रेलर कॉकटेल या बोल बच्चन के साथ रिलीज करेंगे।

Jism 2

डिनो मौर्या जो पूजा भट्ट के साथ मिलकर जिस्म 2 का प्रोडक्शन कर रहे हैं ने कहा टीवी पर प्रसारित होने वाले प्रोमो सेंसर्ड होंगे। हम सेंसर बोर्ड की बहुत इज्जत करते हैं। जो हम टीवी पर रिलीज नहीं कर सकते वो ऑनलाइन रिलीज कर रहे हैं। टीवी के साथ आपके पास कोई विकल्प नहीं है लेकिन जब आप फिल्म देखने जाते हैं तब टिकट खरीदते वक्त आपके पास विकल्प है।"

सन्नी लियोन अभिनीत जिस्म 2 को ए सर्टिफिकेट मिलने के बारे में डिनो ने कहा "हां ये 'ए' फिल्म है। हमने खुद ए सर्टिफिकेट की मांग की थी। फिल्हाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। फिल्म जिस्म 2 का पहला प्रोमो मंगलवार को टीवी पर रिलीज हो चुका है। हम सोच रहे हैं कि फिल्म का ट्रेलर बोल बच्चन या कॉकटेल के साथ ही रिलीज करें।"

पूजा भट्ट के साथ फिल्म का प्रोडक्शन कर रहे डिनो ने बताया पूजा और मेरे बीच बहुत अच्छा रिलेशनशिप है। मैं हमेशा से प्रोडक्शन करना चाहता था इसलिए मैंने पूजा से उनकी फिल्म जिस्म 2 को निर्माण करने के लिए पूछा और वो खुशी खुशी तैयार हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X