..................... Jism 2 | Sunny Leone | Pooja Bhatt | Scared From Tsunami | जिस्म 2 | सन्नी लियोन | पूजा भट्ट | डरे सुनामी से - Hindi Filmibeat

सुनामी के डर से सहमी 'जिस्म 2' की टीम

इंडोनेशिया में आये भूकंप के बाद सुनामी आने की चेतावनी ने बॉलीवुड में काफी लोगों को हिला कर रख दिया। इधर फिल्म मेकर महेश भट्ट ने जानकारी दी है कि उनकी बेटी पूजा भट्ट जिस्म 2 के सिलसिले में फुकेट में है जहां भूकंप के बाद से ही बड़ी लहरें उठ रही हैं।

ट्विटर पर महेश भट्ट लिखा है कि पूजा भट्ट फुकेट में फिल्म 'जिस्म 2 के लिए लोकेशन की स्काउटिंग कर रही हैं। उसने तुरंत ही कॉल करके बताया कि फुकेट में सुनामी की ही तरह समुद्री लहरें तटों से टकरा रही हैं।

पूजा के साथ एक्टर डिनो भी फूकेट में ही थे। इस फिल्म में इंटरनेशनल स्टार सन्नी लियोन लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम कर रही हैं। इस फिल्म के सह निर्माता डिनो ने ट्विटर पर लिखा, पुकेट में इस समय गंभीर सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। कुछ घंटों के लिए लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया है।

पूजा भट्ट ने भी बाद में ट्विट किया, जिस्म 2 के लिए फुकेट में लोकेशन सर्च कर रहे हैं हम सभी को सागर में आने वाली लहरों के शांत होने तक इंतजार करना पड़ेगा। आपको बता दें कि कल इंडोनेशिया में दो बार भूकंप आया था जिसकी शुरुआत में 8.9 की तीव्रता थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X