सन्नी के चलते जिस्म 2 से जुड़े डिनो
सन्नी लियोन की फिल्म जिस्म 2 के चलते ही काफी चर्चा में आ चुकी है। कल इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह भारत भी आ गईं। इस फिल्म के को प्रोड्यूसर बने डिनो मैर्या सन्नी का वेलकम करने मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। अब एक बार फिर से वह मीडिया में सुर्खियों में आ चुकी हैं।
पूजा भट्ट और महेश भट्ट ने सन्नी को अपनी फिल्म में लेने का फैसला काफी पहले ही कर लिया था जब वह बिग बॉस के घर में रह रही थी। इस फिल्म को लेकर पहले तो काफी परेशानिया आई कभी सन्नी को लेकर तो कभी एक्टर को लेकर। इसके बाद डिनो का इस फिल्म से अचानक ही जुड़ जाना।
इसका कारण भी सन्नी ही हैं। दरअसल डिनो भी जानते है कि सन्नी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में पैसों की बरसात करेगी। इसलिए डिनो को जैसे ही मौका मिला वह भी इस फिल्म से बिना कुछ सोचे ही जुड़ गए। वैसे इस फिल्म के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि इसमें काफी हॉट सीन्स भी होंगे। अब देखते हैं की यह भट्ट कैम्प सन्नी की प्रोफेशनल लाइफ का फायदा किस हद तक भुनवाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications