बोल्डनेस और अध्यात्म का संगम है जिस्म 2: पूजा भट्ट
भले ही पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है लेकिन इस फिल्म ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच ही लिया है। इस फिल्म का मेन अट्रैक्शन है सन्नी लियोन। हर किसी को इस फिल्म के आने का इंतजार केवल सन्नी के कारण ही है।
इधर फिल्म के लिए महेश भट्ट ने भी साफतौर पर कह दिया है कि हम अपनी फिल्मों में वो सब दिखाते हैं जिसे लोग देखना पसंद करते हैं, इसमें बुरा तो कुछ नहीं है। इतना ही नहीं महेश की बेटी पूजा भट्ट ने भी फिल्म में हॉट सीन्स की तरफदारी की है।
जिस्म 2 के प्रमोशनल इवेंट में पूजा ने यह साफ कह दिया कि जो चीजें हमारी सोसायटी में होती हैं उन्हें पर्दें पर दिखाने में कैसी परहेज। पूजा की बातों से एक बात तो साफ है कि इस फिल्म में बोल्ड सीन तो जरूर होंगे।
लेकिन इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि जिस्म 2 में बोल्डनेस के अलावा अध्यात्म के भी दर्शन होंगे। अब यह तो आने वाली फिल्म ही बता सकती है कि बोल्डनेस और अध्यात्म का संगम पूजा भट्ट की तरह से करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











