HIV रिपोर्ट के बाद ही सेक्स सीन करती हैं सन्नी लियोन
मुंबई। सन्नी लियोन वो नाम है जिसे सुनने के बाद आप के दिमाग में पोर्न फिल्में और पोर्न एक्टर एक्ट्रेस आ जाते होंगे। हो सकता है इस नाम को आप जब भी सुने आप इससे दूर ही रहने की कोशिश करें, या फिर ऐसा भी हो सकता है इस नाम के चलते आप इनसे जुडी कोई भी बात सुनना न पसंद करें।
लेकिन यह खबर पढ़ने के बाद हो सकता है सन्नी के विषय में आपकी सोच बदल जाये और अनायास ही आपके मुह से निकले "वाह सन्नी तो बड़ी ही हेल्थ कॉन्शियस लड़की है।"

बात कुछ यूं है कि अपनी जल्द ही प्रदर्शित हो रही फिल्म जिस्म 2 के दौरान फिल्म में फिल्माए गए संवेदनशील कामुक दृश्यों को करने से पहले सन्नी ने निर्देशक पूजा भट्ट से अपने साथी कलाकारों की एचआईवी मेडिकल रिपोर्ट मांगी थी।
सन्नी ने निर्देशिका के माध्यम से यह जानना चाहा था कि उन्हें (रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह को) एड्स जैसी घातक बीमारी तो नहीं है। सन्नी इस बात की पूरी तरह तसल्ली कर लेना चाहती थी कि जो सेक्स सीन फिल्माए जाने हैं उसके लिए उनके साथी कलाकारों की एचआईवी रिपोर्ट निगेटिव हो।
ज्ञात हो कि बेहतरीन संगीत के अलावा पोर्न स्टार सन्नी लियोन की सेक्स अपील, ढेर सारे किसिंग सीन्स और फिल्म में भी सन्नी का एक पोर्न एक्ट्रेस का बिंदास किरदार ये सब वो कारण हैं जो फिल्म को हिट कराने के लिए काफी हैं। आपको बता दें कि फिल्म में ये एडल्ट सींस सन्नी लियोन, रणदीप हुडा और अरुणोदय सिंह पर फिल्माए गए है।
एक निजी अखबार कि माने तो सन्नी ने सेक्स सीन्स की शूटिंग से पहले ये शर्त रख दी थी की अपने साथी कलाकार रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह की एचआईवी रिपोर्ट देखने के बाद ही वो फिल्म के लिए अदालत सीन देंगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सन्नी ने निर्देशिका पूजा भट्ट को एक मेल करके आगाह किया था कि यदि उन्होंने साथी कलाकारों की एचआईवी रिपोर्ट नहीं दिखाई तो फिर शूटिंग रद्द हो सकती है।
सूत्रों ने ये भी बताया कि ऐसा करके सन्नी इस बात कि तसल्ली कर लेना चाहती थी कि फिल्म के साथी कलाकारों को कहीं एड्स तो नहीं है। वहीँ निर्देशिका पूजा भट्ट ने भी इस संवेदनशील मुद्दे पर सन्नी का साथ दिया और उनको साथी कलाकारों की रिपोर्ट से रू-ब-रू कराया।
गौरतलब है की बॉलीवुड में आने से पहले अभिनेत्री सन्नी लियोन अडल्ट इंडस्ट्री में थी। जहां एचआईवी और एड्स को बड़ा ही घातक माना जाता है। बताया जाता है कि अडल्ट इंडस्ट्री के कई एक्टर एक्ट्रेस इस भयंकर बिमारी के चलते अपने करियर और जिंदगी दोनों से हाथ धो बैठे है। जिसके मद्देनगर सन्नी अपने और अपने करियर दोनों के लिए किसी बात का कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











