अब अपनी वार्डरॉब में सजाईये सन्नी लियोन के कपड़े- नीलामी शुरु

मुंबई। अगर आप भी अपनी वार्डरोब में नये और सेक्सी कपड़े देखना चाहती हैं यानी की सन्नी टाइप्स तो अब देर ना कीजिये जिस्म 2 सन्नी लियोन द्वारा पहनी गई बेहतरीन ड्रेसेस अब आपकी हो सकती हैं बस पसंद करिये अपनी मनपसंद ड्रेस और लगाईये बोली।

अगस्त 3 जुलाई को काफी समय से पूजा भट्ट की जिस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था यानी कि सन्नी लियोन, रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह अभिनीत फिल्म जिस्म 2 सिनेमाहॉल में लग गई। फिल्म की रिलीज के साथ ही पूजा द्वारा फिल्म के अभिनेताओं के कपड़ों की नीलामी भी शुरु हो गई है।

ट्विटर के जरिये पेटा ने इस नीलामी की सूचना सन्नी के फैन्स तक पहुंचाई है। उन्होने ट्वीट किया है जिस्म 2 स्टार ऑक्शन शुरु हो गया। जल्द से जल्द अपना फेवरेट आउटफिट के लिए बिड कीजिये। इस नीलामी में फिल्म के दौरान सन्नी लियोन द्वारा पहने गए अलग अलग, खूबसूरत और सेक्सी आउटफिट के साथ उनकी बिकनी भी शामिल है। सन्नी के अलावा रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह के कपड़े भी इस नीलामी का हिस्सा बने हैं।

फिल्म के पोस्टरों में दिखाई गई सन्नी की हॉट रेड बिकनी, उनका खूबसूरत सफेद ड्रेस, रणदीप हुड्डा का सूट सहित कई और ड्रेसेस हैं। अगले 9 दिन तक ये नीलामी चलेगी।

ज्ञात हो कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही निर्देशक पूजा भट्ट ने कहा था कि वो इस फिल्म के सभी कलाकारों जिस्में सन्नी लियोन, रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह शामिल हैं द्वारा पहने गए कपड़े यहां तक की सन्नी की बिकनी भी नीलाम करेंगी। और इस नीलामी द्वारा एकत्रित हुई रकम जानवरों की संस्था पेटा को दी जाएगी। सन्नी ने पेटा के लिए एक ऐड भी किया है जिसमें उन्होने जानवरों के लिए सेफ सेक्स पर जोर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X