..................... Jism 2 release on Eid in Pak, पाकिस्तान में जिस्म 2 के साथ होगी ईद मुबारक - Hindi Filmibeat

पाकिस्तान में जिस्म 2 के साथ होगी ईद मुबारक

Jism 2
बैंगलोर। पूरे भारत में सन्नी लियोन के 'जिस्म 2' ने बवाल मचा रखा है। कई विवादों से घिरे होने की वजह से लोगों में फिल्म को लेकर और साथ ही सन्नी को लेकर इतनी उत्सुकता है कि हर कोई बस एक बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने भर के लिए सिनेमाहॉल जा रहे हैं और अब पाकिस्तान के लोगों को भी सन्नी के विवादास्पद जिस्म को देखने का मौका मिलेगा ईद के मुबारक मौके पर।

बताया जा रहा है कि सन्नी की 'जिस्म 2' अगले हफ्ते ईद पर पाकिस्तान के सिनेमाहॉलों में प्रदर्शित होगी। पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित 'जिस्म 2' ने भारत में 3 अगस्त को रिलीज होने के बाद पहले कुछ दिनों में ही 'जिस्म 2' ने कुल 21 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जो कि इसकी लागत से 3 गुना ज्यादा है। 'जिस्म 2' को बनाने में 7 करोड़ का निवेश किया गया था और अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुसार फिल्म फिल्हाल मुनाफे में जा रही है।

भारत के अलावा विदेशी मार्केट में सन्नी के जिस्म को देखने वालों की संख्या बहुत कम रही। कुल मिलाकर विदेशी मार्केट में फिल्म को बुरी तरह से फ्लॉप बताया गया। लेकिन अब भट्ट कैंप ईद के मौके पर जिस्म 2 को पाकिस्तान में रिलीज करके भारत से बाहर भी 'जिस्म 2' को सफलता दिलाना चाहते हैं। अब देखना है कि ईद के मौके पर कितने लोग सन्नी को देखने के लिए सिनेमाहॉलों तक खिंचे चले आते हैं और भट्ट कैंप का ईद पर पाकिस्तान में फिल्म रिलीज करने का फैसला कितना सही साबित होता है।

'जिस्म 2' के रिलीज होने से पहले देश भर में जगह जगह पर 'जिस्म 2 के पोस्टरों और साथ फिल्म के दृष्यों को लेकर काफी विवाद शुरु हुए। लेकिन इन सभी विवादों ने सिर्फ फिल्म को और ज्यादा प्रमोशन दिलाया। अब पाकिस्तान में फिल्म के रिलीज होने के बाद क्या क्या होता है ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X